Showing posts with label हिंसा राजनीती. Show all posts
Showing posts with label हिंसा राजनीती. Show all posts
Sunday, 24 August 2008
हरियाणा का `राज ,
इधर हरियाणा में राज ठाकरे के नए अवतार का जन्म हुआ है । सिख विरोधी दंगो में कुख्यात रहे भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई ने एलन किया है की उनकी पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस के सत्ता में आते ही ऐसा कानून बनाया जाएगा जिसके तहत बाहर के मजदूरों को यंहा से भगाया जाएगा । कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस के भगोडे सांसद है और इसकी ताज़ा गठित पार्टी हरयाणा में ऐसे विवादस्पद मुद्दों की तलाश में है जो उनकी राजनितिक नैया पर लगा सके। यंहा यह बात गौर करने लायक है क हरयाणा में पश्चिमी उत्तर परदेश और बिहार से आए हुए मजूरों की बड़ी तादाद है। यमुनानगर का प्ल्य्वूद उधोग ' पानीपत का हथकरघा उधोग, फरीदाबाद व् गुडगाव का आधुनिक उधोग सारा का सारा बहार से आए मजदूरों पर निर्भर है। लंबे समय तक हरियाणा के लोगों ने उधोग में मजदूरी करने की बजाये खेती में विस्वास रखा 'मगर खेती के गहराते संकट के बाद अब किसान परिवारों में भी ओधोगिक मजदूरी का ट्रेंड बढ़ रहा है। भारत जैसे देश में किसी भी तरह का सामाजिक संकट राजनितिक दलों के लिए चिंता का विषय नही बल्कि आगामी चुनावों के लिए खाद होता है जो वोटों की लहलहाती फसल पैदा करता है। ऐसे में हरियाणा में खेती के गहराते संकट में कुलदीप बिश्नोई जैसे लोग वोटों की फसल क्यों नही काटना चाहेंगे । उनका ताज़ा ब्यान इसी की अभिव्यक्ति है। कोई बड़ी बात नही होगी अगर चुनाव से पहले हरियाणा में भी ये लोग मुंबई को दोहरा दे तो।
Subscribe to:
Posts (Atom)