Sunday 15 November, 2009

अगले जन्म मोहे बिटिया न कीजो



हम लड़कियां है, क्या यही हमारा गुनाह है? माता-पिता ने विदेश में सैटल करवाने के मकसद से हमारी शादी एनआरआई लड़कों से कर तो दी, लेकिन हम आज भी मायके में हैं। पति हमें छोड़कर विदेश जा चुके हैं। हमें न्याय की दरकार हैजाने-अनजाने एनआरआई लड़कों से विवाह हो गया। एनआरआई पति विवाह रचाने के बाद छोड़कर विदेश चले गए। अब हमारे पास मायके में रहकर न्याय के लिए चक्कर काटने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा। यह दर्द भरी दास्तां सुनाई एनआरआई युवकों की सताई 24 लड़कियों ने। सर्किट हाउस में मंगलवार को फफक-फफक कर रोते हुए लड़कियों ने कहा कि आखिर वे लड़कियां क्यों हैं? उन्हें अब किसी भी जन्म में लड़की नहीं बनना है।
केस-1
कमलजीत कौर की मार्च-2002 में मक्खनलाल से विवाह हुआ और दो साल बाद वह फ्रांस चला गया। पांच साल बाद मक्खनलाल वापस लौटा तो 11 अगस्त को दूसरा विवाह रचा लिया। विवाह करवा कर वह फिर फ्रांस चला गया। अब कमलजीत कौर परिजनों के साथ थाना, पुलिस और अदालत के चक्कर काट रही है
केस-2
लतारानी का विवाह अप्रैल-2009 में कपूरथला के अमरजीत के साथ हुआ। डेढ़ माह बाद अमरजीत इटली चला गया। मालूम पड़ा, अमरजीत इससे पहले दो विवाह कर चुका था, अब वो इटली में चौथे विवाह की तैयारी कर रहा है। लता के पिता राजकुमार के अनुसार पहली पत्नी अमन होशियारपुर की है, जबकि दूसरी पत्नी रंजीत कौर कपूरथला की ही है।
केस-3
राजविंदर का विवाह साल-07 में पटियाला के गुरप्रीत सिंह के साथ हुआ। पांच माह बाद गुरप्रीत आस्ट्रेलिया चला गया। इस 21 मार्च को गरप्रीत भारत आया, और 25 मार्च को फिर आस्ट्रेलिया चला गया। राजविंदर कौर के अनुसार इस दौरान गुरप्रीत ने उसका गर्भपात भी करवा दिया। अब आस्ट्रेलिया ले जाने के लिए गुरप्रीत 5।50 लाख रुपए मांग रहा है।
केस-4
सुखविंदर कौर की बैगोवाल के प्रसिद्ध आढ़ती के बेटे सुखप्रीत सिंह के साथ दिसंबर 2005 में विवाह हुआ। एक साल साथ रहने के बाद सुखप्रीत कनैडा चला गया। इस बीच 2007 में सुखविंदर कौर ने एक बच्चे को जन्म दिया। सुखप्रीत सिंह अब कनैडा में दूसरी शादी रचाने जा रहा है, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है।
केस-5
किरनबाला की मोगा निवासी संदीप सिंह से 7 दिसंबर 2008 को मैरिज हुई। किरनबाला के मुताबिक संदीप ने फ्रांस जाकर दूसरी शादी के लिए अखबारों में विज्ञापन देने शुरू कर दिए, जब उसने फोन पर संदीप से बात की तो उसने उसे छोड़ देने की बात कही। किरन ने संदीप की शिकायत एसएसपी से कर दी है। - महाबीर सेठ http://www.gonard.blogspot.com/

2 comments:

राज भाटिय़ा said...

अरे इस मै गलती किस की है? गलती इन लडकियो के मां बाप की है जो बिना जान पहचान के, लालच मै आ कर कि हमारी लडकी विदेश चली जाये गी, शादी कर देते है बाद मै पछाताते है, मैने खुद एक दो लोगो को रोका... लेकिन कोई नही रुका, बाद मै पांव पकडते है.

Udan Tashtari said...

दूसरे तरफ के दुगने उदाहरण है आजकल...कहो तो कई कहानियाँ निकल आयेंगी...दोनों ही गलत हैं हालांकि और अफसोसजनक भी.