Monday 19 May, 2008

आज एक बेहतर समूह ब्लॉग की बेहद जरुरत है....क्या किसी के पास साहस है सच और सरल लिखने का....

दरअसल विचारों को बहुतों तक पहुँचाना चाहता हूँ...इस आस में कई समूह ब्लॉगों पर कुछ लिखने की कोशिश की...लेकिन हर जगह निराशा हाथ लगी.....वजह समूह ब्लॉग....अपने-अपने हित साधने का मंच हैं..किसी को भविष्य में तरक्की करनी है..तोः ब्लॉग के जरिये अपने आकाओं को खुश करने में लगा है....किसी को अच्छी नौकरी चाहिए तोः ब्लॉग के जरिये वह अपना नेटवोर्क तैयार करने में लगा है....यानि जिस चीज के लिए गूगल ने इन्हे हम तक पहुँचाया शायद ही उन चीजों के लिए ब्लॉग का इस्तेमाल होता हो...कुल मिलाकर समूह ब्लोग्स की हालत मुझे बेहद भयावह लगती है...व्यक्तिगत रूप में आज भी मैं रीडिफ़ के ब्लॉग का प्रसंसक हूँ...उस पर सबसे दुखद येः की यहाँ नेताओं की तरह दावे बेहद लम्बे और रसीले हैं....हम सच का साथ देते हैं, हम क्रांति करेंगे, हम महिलाओं को बंधनों से मुक्ति दिलायेंगे....अगर जमीनी स्तर पर देखा जाए तोः कही कुछ नही हुआ....यानी यहाँ भी दुर्दशा...किसी को नही पता की वोः लिख क्यों रहा है...बस लिखना है इसलिए लिखा जा रहा है...उम्मीद करता हूँ की मीडिया नारद इन सबसे अलग अपनी पहचान बनाने में सफल होगा....सरल बात, सरल विचार और एक सरल मंच....मुझे लगता है इससे बेहतर किसी समूह ब्लॉग के लिए कुछ हो भी नही सकता....अभी इस बारे में मीडिया नारद के संचालकों की तरफ़ से जवाब आना बाकी है....लेकिन मुझे लगता है की वे भी मेरी बातों से काफी हद तक सहमत होंगे....इधर मीडिया में बहुत से उर्जावान युवा लिखने, पड़ने और कुछ कर गुजरने के लिए कसमसा रहे हैं....उन्हे खुलकर मौका दिया जाना चाहिए.....नई कोपलों का खिलना सबको भाता है...अगर इंसान कुंठित नही है.. तोः उम्मीद है मीडिया नारद इस गंध से बच पायेगा, बेहतर कर पायेगा......यकीन जानिए...आज ऐसे समूह ब्लॉग की बेहद जरुरत है.....तोः इस तरफ़ गंभीरता से सोचा जाना चाहिए....मीडिया नारद के संचालकों को भी.....उम्मीद है मेरे विचारों पर सहमति और असहमति के स्वर उठेंगे....पर उनसे नई पौध और इमानदार लोगों का लाभ हो....ऐसी कामना करता हूँ...
(अपना परिचय भी लगे हाथ देते चलूँ.....हृदयेंद्र हूँ मीडिया के उन बेहद भाग्यशाली लोगों में रहा हूँ....जो अभी तक अपनी ही शर्तों पर नौकरी कर रहा है....६ साल के छोटे से तजुर्बे ने अनुभव बेहद दिए...कहते है की युवाओं में दूसरे उम्र के लोगों की तुलना में आदर्श बेहद ज्यादा होते हैं......आदर्श करने की कोशिस करता हूँ तोः गड़बड़ हो जाती है.....ब्लॉग के जरिये भी सही और सरल चीजें सबके सामने रखने का हिमायती हूँ.....गुस्सा आती है जब कुतर्कों के जरिये सच को झूठ ठहराया जाता है.....फिलहाल दैनिक जागरण, नॉएडा में ज्ञान की गंगा बहा रहा हूँ....अंग्रेजी का पत्रकार बनने की कोशिशों में लगा हूँ.....मेरे अपने अनुभव है...वहाँ हिन्दी से कम नंगे है भाई....)
हृदयेंद्र

6 comments:

Anonymous said...

http://indianwomanhasarrived.blogspot.com/
http://indianwomanhasarrived2.blogspot.com/
http://daalrotichaawal.blogspot.com/

kabhie samay ho to yae blogs daekhae aur apni raay dae . teeno blogs saamuhik haen aur " अपने-अपने हित साधने का मंच हैं..किसी को भविष्य में तरक्की करनी है..तोः ब्लॉग के जरिये अपने आकाओं को खुश करने में लगा है" in baato sae bahut dur haen .

मृत्युंजय कुमार said...

hridyendra ji media narad men aapka swagat hai. ummid hai yahan nirasha hath nahi lagegi. yahan GEET gane se bhi hame aapati nahi.

hridayendra said...

pahley mritunjay ji...behad vinamrta ke saath aapko pranaam kahna chahunga....aapkey baarey me thoda bahut sun hi chuka hoon....to aap kahin na kahin bharosa jagatey hain...aap jaison par yakeen karney ka man karta hai....abhi media narad me bahut kuch kiya jaana baaki hai...wo bhi kiya jaayega...baki jis sahajta aur saralta ke liye aap aur hum jaaney jaatey hain...wo yaha rahey to mere khyaal sey kuch bura nahi hai...accha laga yeah dekhkar ki aap contributors key naam ek kinarey chaspa kartey hain..yaani yahan likhney waley ko aap samman deney ke liye taiyaar hain..ye huyi koi baat...ummid karta hun like minded logon ko hum yahan ikkatha kar paayengey....abhi ye shaishav awastha me hai...jaisey jaisey bada hoga...waisey waisey paanv pasarega...aamin

hridayendra said...

sammananiya rachna ji....main un blogs par gaya.....bas isi key liye tadap raha tha main bahut dino sey....hamarey aam jeewan sey, aam sarokaron sey juda kuch ho...aapki teeno blogs par tha ..kahin khana bananey key nuskhey, kahin mahilaon ka vimarsh good..jaanti hain..aap mere khyaal sey patrakaar nahi hain isliye itna accha kar le jaa rahi hain...ek patrakaar ko mauka dijiye..dekhiye kaisei viucharon ki ulti karkey aapkey blog samuh ko ganda kar deta hai....darasal patrakaar naamki is kaum sey sabsey jyada chidta hoon..galti sey main bhi patrakaar hoon..aur blogs par bhi jyadatar patrakaar hain..jo non journalist log hain wo waakai bahut accha kar rahe hain....badhaai aur shubhkaamnaayen...kabhi kuch halka fulka soch paaya to aapkey samuh blogs par main bhi likhna chahunga....
hridayendra

bambam bihari said...

ह्दयेंद्र जी.स्वागत है। tippni dusari post par karunga.

bambam bihari said...

hindi men nange jyada isliye dikh rahe hai kyonki aabhi angregi ki nangai aapane puri tarah se dekhi nahi hai. aadami aur patrakar sabhi jagah aise hi hai. apani kunthaon ke sath.