Saturday 2 February, 2008

यह सच नहीं है जनाब!


मीडिया में महिलाओं की स्थिति पर बहस में स्थिति बड़ी अजीब सी दिख रही है। ढेर सारे मीडियाकर्मी साथियों के फोन आए पर इस पर सच लिखने का साहस कम ही लोग दिखा पा रहे हैं। इस कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्रा की बेबाक टिप्पणी-

संजय
मिश्रा
-------------
मीडिया नारद ने बहुत ही गैर जरूरी सा लगने वाला बहुत ही जरूरी सवाल उठाया है, क्या मीडिया में महिलाओं की सफलता देह से होकर गुजरती है? पहले तो इस सवाल से कन्नी काट जाने का मन हुआ। सोचा क्या बेकार सवाल है। अपनी गलतफहमी को हम मीडिया वाले सच बनाने के लिए क्या-क्या न बवाल काटते रहते हैं। मगर, मेरे मगज में यह सवाल कुछ उस तरह की कीड़े की तरह घुस गया, तो रेंगता है, तो ऐसी खुजली होती कि दिमाग भन्नाए जा रहा है।
मीडिया में महिलाओं की सफलता देह से होकर गुजरती है, यह वाक्य उतना ही झूठ है, जितना कभी यह माना जाता था कि पृथ्वी चपटी है। लेकिन इस सवाल के पीछे जो सच है, वह उतनी ही कडुवा। मीडिया की जमात में ऐसे भी शामिल है, जो आंखों ही आंखों से अपनी किसी महिला सहकर्मी का बलात्कार कर सकते है। मतलब वे ब्लाऊज के अंदर ब्रा का रंग अपने साथियों को खींसे निपोर कर बताते हैं। वे यह बताते हैं कि ब्लाऊज के पीछे तीसरे नंबर का बटन टूटा हुआ है। वे स्तनों की गोलाई पर भी चर्चा करते हैं। जब इससे भी मन नहीं भरता, तो महिला सहकर्मी की देह की चर्चा कथित तौर पर अपने साहित्य में करते हैं। इसका नमूना है हंस का मीडिया अंक, जिसकी तमाम कहानियों महिला सहकर्मियों की देह से शुरू होती है और देह पर ही खत्म हो जाती है। इस मीडिया अंक को हमारे साथी रूदाली अंक के नाम से भी याद करते हैं।
मीडिया में रिलेशनशिप को सेक्स का एंगल उन भुख्खकड़ों के कारण, उन कुंठित लोगों के कारण मिल जाता है, जो हर सफलता में सेक्स का राज तलाशते हैं। कास्टिंग काउज का स्टिंग आपरेशन मीडिया मे होता नहीं है लेकिन हर दिन इस पर चटकारे जरुर लिए जाते हैं। मुझे तो भविष्य का एक सवाल अभी से दिख रहा है-क्या चिकने लौंडे टाइप पुरूष पत्रकारों की सफलता भी देह से होकर गुजरती है। जरा मेरे सवाल पर भी गौर फरमाइएगा।

No comments: